क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


- बांद्राभान स्थित शासकीय उच्‍च्‍तर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ नर्मदापुरम (ईएमएस)। समीपस्थ ग्राम बांद्राभान स्थित शासकीय उच्‍च्‍तर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर 1 अप्रैल को प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशित एवं पूर्व विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा विशेष भोजन भी कराया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आशीष जैन एवं समस्‍त स्‍टाफ, भूतपूर्व सरपंच लीलाधर पासी ग्राम के वरिष्‍ठ ग्रामीण राम सेवक पासी, शिक्षक आर.एस. प्रजापति, पंकज डाले, सीमा गौर सहित ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और विद्यालय से जोड़ने का सकारात्मक संदेश दिया गया। ईएमएस/01/04/2026