क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


वाराणसी (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स फोर्स व थाना चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त ऋषिकेश उर्फ ऋषु मिश्रा पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र मिश्रा निवासी जयरामपुर पोस्ट मुनारी थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 31मार्च,2026 को समय करीब 15.25 बजे द बनारस ढाबा के सामने ग्राम भन्दहा कला थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 401 ग्राम नाजायज़ हेरोइन, 01 अदद मोबाईल व 2800/- रुपये नगद बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । डॉ नरसिंह राम /01अप्रैल2026