राष्ट्रीय
01-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान खुद को मानद केरलवासी घोषित कर दिया। हालांकि उनका जन्म केरल में नहीं हुआ था। राहुल गांधी ने केरल की विभाजन पर एकता की प्राथमिकता पर जोर दिया और हमेशा लोगों के साथ खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि भले ही मेरा जन्म केरल में न हुआ हो, लेकिन मैं मानद केरलवासी हूँ। केरल घृणा पर प्रेम, अहंकार पर विनम्रता, क्रोध पर आशा और विभाजन पर एकता को चुनता है। इसके पहले कोझिकोड में राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को ईंधन की कीमतों में संभावित वृद्धि और मुद्रास्फीति से जोड़कर एक आगामी वित्तीय भूकंप की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि मध्य पूर्व में क्या हो रहा है...एक त्रासदी घट रही है, और कोई नहीं जानता कि इसका अंत कहाँ होगा। केरल और भारत के लोग सीधे तौर पर प्रभावित होने वाले है। ईंधन की कीमतें बढ़ने वाली हैं। मुद्रास्फीति बढ़ने वाली है। अब से एक या दो महीने में, एक वित्तीय भूकंप आने वाला है। राहुल गांधी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच नागरिकों को समर्थन देने के प्रयासों पर सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर उठाकर जनसभा में कहा कि पीएम मोदी कुछ नहीं कर सकते। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। लेकिन केरल सरकार आपकी सुरक्षा के लिए क्या कर रही है? केरल सरकार आपका जीवन आसान बनाने के लिए क्या कर रही है? आशीष दुबे / 01 अप्रैल 2026