नई दिल्ली(ईएमएस)। कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर रहने के कारण निजी ईंधन विक्रेता कंपनियां नुकसान से भरपाई के लिए ईंधन की कीमतों में इजाफा कर है। इसी कड़ी में अब शेल इंडिया ने बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही डीजल की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया गया है। अब सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपया और पॉवर वेरिएंट की कीमत 129.85 रुपये हो गया है। स्थानीय टैक्स के कारण अन्य शहरों के इन पंपों पर ईंधन की कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं। डीजल की कीमतों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जो 25.01 रुपये प्रति लीटर है। अब सामान्य डीजल 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये हो चुका है। विनोद उपाध्याय / 01 अप्रैल, 2026