क्षेत्रीय
बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना ने 1 अप्रैल को जिला कोषालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए रिकॉर्ड एवं अभिलेखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं अनुपयोगी सामग्री का निष्पादन करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कोषालय की कार्यालयीन व्यवस्था की जानकारी ली और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी अमित मेरावी एवं उनका स्टॉफ उपस्थित था। भानेश साकुरे / 01 अप्रैल 2026