यूसीसी के लागू होते ही कोई चार शादियों नहीं कर पाएगा गोलपाड़ा (ईएमएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई चार शादी नहीं करेगा। यूसीसी में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी यूसीसी लगेगी लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने गोलपाड़ा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है, रोका कैसे जाएं। मैं उन युवाओं से कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। यूसीसी में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी यूसीसी लगेगी लेकिन आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। यूसीसी किसके लिए लगाना है हमें मालूम है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस नजरिये को बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गईं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए पीएम मोदी और असम मुख्यमंत्री ने एक रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए बीजेपी को वोट दें। मेघालय के पास गारो हिल्स में हाल ही में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसकारण यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है, तब नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी। गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है। राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हजारों एकड़ जमीन खाली कराई है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार से ज्यादा आदिवासी कलाकारों की पारंपरिक चाय जनजाति नृत्य प्रस्तुतियां भी देखी हैं। आशीष दुबे / 03 अप्रैल 2026