क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित यात्री वाहनों एवं स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान वसूला गया। बुधवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग एवं राजमार्ग चौराहा पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों के विरूद्ध 22 हजार 500 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।