02-Apr-2026
...


- डेढ़ लाख रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाएं सेंट्रल जीएसटी सहायक आयुक्त शंकर परमार दो दिन के रिमांड पर इन्दौर (ईएमएस) डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते सेंट्रल जीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर परमार को दो दिन पहले सीबीआइ की भोपाल यूनिट द्वारा रतलाम में रंगेहाथ पकड़ा और उसके बाद उसके घर, दफ्तर सहित अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते सर्चिग की थी। सीबीआई की टीम ने कल डेढ़ लाख रिश्वत लेते पकड़ाए सेंट्रल जीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर परमार को इंदौर जिला कोर्ट स्थित विशेष अदालत में पेश कर दावा किया कि मामले में कुछ सबूत जुटाने हैं। इसके लिए रिमांड की जरूरत है। कोर्ट ने सीबीआई के दावे को स्वीकार करते दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। सीबीआइ परमार को अब दो दिन के रिमांड पर लेकर विभाग से जुड़े अन्य सहयोगियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाएगी। हालांकि मामले में टीम ने एक अन्य गैर शासकीय व्यक्ति सुरेश मनसुखानी को भी आरोपी बनाया है परन्तु फिलहाल उसे नोटिस देकर छोड़े जाने की जानकारी मिली है। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026