क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


जांजगीर(ईएमएस)। जिले को 6 नई 108 संजीवनी एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिन्हें सिर्फ वाहन नहीं बल्कि चलता‑फिरता अस्पताल बताया जा रहा है। जिला चिकित्सालय जांजगीर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े और जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। सीएमओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें 5 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं। यह एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाएंगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)02 अप्रैल 2026