-आयुष्मान और इंश्योरेंस से होगा मुफ्त इलाज कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के हृदय स्थल नया बस स्टैंड स्थित मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। अब यह अस्पताल न केवल किफायती दरों के लिए जाना जाएगा, बल्कि पूरी तरह कैशलेस उपचार केंद्र के रूप में भी अपनी सेवाएं देगा। यहाँ आयुष्मान कार्ड और विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से न्यूरो, मेडिसिन और स्त्री रोग जैसे गंभीर उपचार पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। - प्रमुख सुविधाएं और उपचार अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को भर्ती, ऑपरेशन और दवाइयों की सुविधा बिना किसी खर्च के मिल रही है। इसके अलावा टीपीए और अन्य इंश्योरेंस कंपनियों के धारकों को भी कैशलेस इलाज का लाभ दिया जा रहा है। अस्पताल में न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध हैं। - सबसे सस्ती सीटी स्कैन और जांच एमजेएम हॉस्पिटल को शहर का सबसे किफायती संस्थान माना जा रहा है। यहाँ सीटी स्कैन (हेड) मात्र 1500 रुपये में किया जा रहा है, जो बाजार दरों से काफी कम है। साथ ही पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी और डायलिसिस जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। - आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट और 24×7 इमरजेंसी सेवा मौजूद है। गंभीर मरीजों के लिए ट्रामा एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कोरबा के हर नागरिक तक बिना आर्थिक बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। आयुष्मान योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। 02 अप्रैल / मित्तल