क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाटबेड़ा चौक समीप एनएच 18 पर एक कार एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।जिससे मोटरसाइकिल सवार बेनागाड़िया निवासी भगान बास्के(65) घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। भगान बास्के बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में वर्ष 2019 में सेवानिवृत हुए थे।घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।घटना के बाद फरार कार को बरसोल पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी पहुंचे।पुलिस शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया।मृतक के 6 साल और दो साल की बच्ची है।मृतक की धर्मपत्नी मुनी बास्के ने बताया की 6 साल की बेटी को बहरागोड़ा एक निजी स्कूलों में नामांकन के लिए पूछताछ करने आ रहे थे।इस दौरान संतोष होटल के समीप डायवर्शन पर सड़क पार करने के बाद तेज रफ्तार की कार ने धक्का मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26