- पुलिस की पैनी नजर कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित भारत अल्युमिनियम कंपनी (बालको) परियोजना में सेवा दे रहे सैकड़ो कर्मचारियों ने बागी रुख अपना लिया है। एक निजी कंपनी अंतर्गत सेवारत कर्मचारी आंदोलन पर है, उन्होंने सुबह से ही काम बंद कर रखा है वह प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों का घेराव कर अपनी मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन मजदूरों की मांग है कि उन्हें केंद्र के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाए, इनका मत है की पानीपत सिंगरौली जैसे प्लांट में बढ़ी दर पर कर्मचारियों को भुगतान किया जा रहा है, लेकिन बालको में पुराना रेट देकर मजदूरों के साथ धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गए हैं, बताया जा रहा हैं की इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन फाइटर बेल्डर और उनके सहायक शामिल हैं। 02 अप्रैल / मित्तल