देवघर(ईएमएस)।देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर कुंडा थाना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर 33 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।वहीं एक विधि विरूद्ध किशोर को निरुद्ध भी किया गया है। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सौरभ ने कहा कि गांजा के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढिया स्थित गंगानगर मुहल्ले से हुई है, जिसमें एक अंतरप्रांतीय बिहार के भी आरोपित शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों में चितोलोढिया निवासी प्रकाश मंडल व बिहार के जमुई जिलांतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के पुजहरडीह अंबाकोला निवासी अमित कुमार साह शामिल हैं।एसपी ने बताया कि अमित का अपराधिक इतिहास है। एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार होकर दो तीन बार वह जेल गया है। बरामद गांजे की बाजार मूल्य करीब चार लाख रूपये आंकी गई है। आरोपितों के पास से दो मोबाइल व एक कार भी बरामद हुआ है। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26