02-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में नीति से सृद्धि की ओर: किसानों के लिए प्रौद्योगिकी,कौशल और बाजार की जानकारी का एकत्रीकरण विषय पर राज्य स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यआतिथ्य एवं केबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसाना, केबिनेट मंत्री राकेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु जनेकृविवि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और कुलगुरु डॉ. पी.के. मिश्रा की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर और कुलगुरु ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम करने और कार्यक्रम को सफल बनाने संबंधी उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और कुलपति डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। बैठक में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, उप लेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, डीन डॉ. अल्पना सिंह एवं सेवानिवृत्त डीन डॉ. जयंत भट्ट,डॉ. मोनी थॉमस, डॉ. बी.के. दीक्षित, इंजी. एस. के. जैन, कृषि उपसंचालक डॉ. एस.के. निगम सहित अधिकारी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 02 अप्रैल 2026/ 4.31