क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) ओसवाल जैन युवा संघ द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के पानी हेतु 5400 सकोरे का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष रुपेंद्र जैन चीनू और सचिव अंशुल मंडलिक के अनुसार मूक पशु पक्षियों के लिए गर्मी में पानी ढूंढना बहुत मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 3 वर्ष पूर्व युवा संघ द्वारा समाज के बीच में सकोरे का वितरण प्रारंभ किया गया था। उसी परम्परा को कायम रखते इस बार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित कर यह कार्य किया गया। इसमें निहालचंद, अतिशय ढाबरिया समेत कई लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर विक्रम श्रीमाल, विशाल डागरिया, अनुराग गेलडा, वीरेंद्र बोडाना, अमृत बाफना, अंकित चोपड़ा, अलकेश डांगी, रुद्रांश गेलडा, कामना श्रीमाल, राखी डागरिया, भावना डांगी, अलका चौरडिया, मधु मंडलिक, निशि चौहान और मुस्कान चोपड़ा मौजूद रहें। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026