क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में विजयपुर ब्लॉक के ग्राम गोपालपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से पेयजल टंकी की साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री अमर सिंह कुशवाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से एसडीओ श्री आरपी सेंगर, पंचायत विभाग से श्री अभिनंदन भदौरिया, सब इंजीनियर देवेन्द्र बंसल, राजेन्द्र गुप्ता, आईएसए कार्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव, विनोद जांगिड आदि उपस्थित रहे। जल संरक्षण पर आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल का महत्व बताते हुए जल का अपव्यय रोकने तथा वर्षा जल का संचयन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पेयजल स्त्रोतों की नियमित रूप से साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि माह में एक बार पेयजल की जांच स्कूल एवं आंगनबाड़ी पर उपलब्ध जल स्वच्छता किट के माध्यम से कराई जायें।

खबरें और भी हैं