क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था श्री सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति नीमोदा मठ द्वारा द्वारा ग्राम बंधाली में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” पहल अंतर्गत समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, विकासखंड समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर जल मंदिर की शुरूआत की गई, इस अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली भी निकाली गई। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है, अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों का पूजन, साफ-सफाई, गहरीकरण, सामूहिक श्रमदान, रैली एवं संगोष्ठियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था कल्याण मारू द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रस्फुटन समिति बंधाली अध्यक्ष पुरान मारू ने किया।

खबरें और भी हैं