नई दिल्ली (ईएमएस)। चाइनीज कंपनी वीवो ने अपना नया प्रीमियम टैबलेट वीवी पेड 6 प्रो चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भी प्रदर्शित किया गया था। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत सीएनवाय 4,499 (करीब 61,600 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ सीएनवाय 6,699 (लगभग 91,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए आएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 13.2 इंच का बड़ा 4के एलसीडी स्क्रीन दिया गया है, जो 144एचझेड रिफ्रेश रेट और 540 एचझेड टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रेगन 8 इलाइट जेन 5 प्रोसेसर लगाया गया है, जो 3 एनएम टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे हाई-एंड स्मार्टफोन जैसी ताकत देता है। बैटरी के मामले में भी यह टैबलेट काफी मजबूत है। इसमें 13,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायफाय 7, ब्ल्यूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम इसे बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। यह टैबलेट स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह प्रोफेशनल काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए उपयोगी बन जाता है। सुदामा/ईएमएस 03 अप्रैल 2026