क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


-विभिन्न मंडल के सदस्य हुए शामिल बिलासपुर (ईएमएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार संगठन की उप-जोन स्तरीय जन्म शताब्दी संगोष्ठी पर गायत्री शक्तिपीठ, विनोबा नगर में हुई। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से केंद्रीय प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मिशन के सभी कार्य अनुशासन के तहत संपन्न होने चाहिए। युग निर्माण मिशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए सेवा कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। तीनों जिलों के कार्यकर्ता रहे मौजूद संगोष्ठी में बिलासपुर संभाग के विभिन्न प्रकोष्ठों, ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, जिला समन्वयकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान हेमराज वैश्य, नंदिनी पाटनवार, हरिप्रसाद पटेल, गायत्री प्रसाद साहू, रामकुमार श्रीवास सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मनोज राज 03 अप्रैल 2026