क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


- सामाजिक कार्यों से बनाई खास पहचान बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर (ग्रामीण) की जिला महामंत्री के रूप में अंकिता पांडेय शुक्ला की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में लिया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अंकिता पिछले एक दशक से बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ की जागरूकता दे रही हैं। वे स्कूलों, आंगनबाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करती हैं। एमएसडब्ल्यू की डिग्री प्राप्त अंकिता ने ‘मार्मिक चेतना’ संस्था के माध्यम से भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ अभियान चलाया है। उनके कार्यों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। मनोज राज 03 अप्रैल 2026