क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। टिकरापारा स्थित प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित सकारात्मक चिंतन क्लास में आज ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने जीवन प्रबंधन पर महत्वपूर्ण संदेश दिया।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज में निमित्त बनकर कार्य करते हैं, उन पर विशेष जिम्मेदारी होती है। उनके संकल्प, वाणी और कर्म को लोग देखते हैं, इसलिए उन्हें हर परिस्थिति में सजग और संतुलित रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निमित्त बनी आत्माओं को बहाने बनाने के बजाय अपनी कमजोरियों को पहचानकर स्वयं सुधार करना चाहिए। मंजू दीदी ने कहा कि सच्ची ज्ञानी आत्मा में अहंकार नहीं होता। वह समझती है कि उसके सभी गुण परमात्मा की देन हैं, इसलिए उसमें मैं और मेरा का भाव समाप्त हो जाता है।उन्होंने ईश्वरीय ज्ञान को एक दुकान से जोड़ते हुए कहा कि यहां शांति, सुख, ज्ञान और पवित्रता जैसे खजाने नि:शुल्क मिलते हैं, जिनके मालिक स्वयं परमात्मा हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्मा को भोग अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। मनोज राज 03 अप्रैल 2026