इन्दौर (ईएमएस) विगत कई दिनों से शहरी सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए के होने की आशंका उस समय सच साबित हो गई जब एक किसान पर तेंदुए ने अचानक से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना आज सुबह सुल्लाखेड़ी की है और किसान अपने खेत पर गुलाब के फूल तोड़ रहा था तभी तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर समीप में काम कर रहे परिजनों और अन्य किसान उसके पास पहुंचे तब तेंदुआ वहां से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता मांगीलाल उम्र पैंतीस साल आज सुबह 9 बजे अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहा था, तब अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसके हाथ और चेहरे पर जख्म हो गया परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। आनंद पुरोहित/ 03 अप्रैल 2026