क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के चारामा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने वाट्सएप ग्रुप में महिला की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में पोस्ट किया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल नंबर 7415727937 के धारक ने ग्राम पंचायत टिकरापारा के नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें उसके ससुराल पक्ष के रिश्तेदार जोड़े गए। उसी ग्रुप में उसकी फोटो को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर पोस्ट किया गया और आपत्ति जनक संदेश भी लिखे गए, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थे। पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने फोटो जानबूझकर एडिट कर वायरल करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। ईएमएस(राकेश गुप्ता)04 अप्रैल 2026