इन्दौर (ईएमएस) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में लोकसभा एम्प्लॉइज एसोसिएशन द्वारा जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैसाखी समारोह में डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे बीआरआईसीएस के होम्योपैथिक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं और आधुनिक होम्योपैथी में अपने नवाचार व शोध के लिए पहचाने जाते हैं। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने डॉ. जैन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जटिल रोगों के सफल उपचार के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की है। उनका उद्देश्य भारतीय होम्योपैथी को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और वैज्ञानिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में स्थापित करना है। आनंद पुरोहित/ 04 अप्रैल 2026