राज्य
04-Apr-2026
...


दिल्ली- एनसीआर में आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में अचानक आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में भारी बारिश से लोग घटों जाम में फंस गए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगी, जिसके बाद गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश भी हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मौसम बिगड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। आईएमडी ने दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही थी। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हुई। कुछ समय पहले ही मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले दो घंटे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी-बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। वहीं ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को, खास करके इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। बारिश और ओलो से गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर बाद ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में भी खूब ओले गिरे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/04/ अप्रैल /2026