04-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी देर रात भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से घोषित कर दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी में जबलपुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर को उनके शानदार कार्य और संगठन कौशल को देखते हुए प्रदेश में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जय रोहाणी बने नीति एवं शोध प्रभारी.......... भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जय रोहाणी को उनकी सतत सक्रियता का लाभ मिला जिसमें उन्हें भाजयुमो प्रदेश में नीति एवं शोध विभाग में प्रमुख बनाया गया है, - सुनील साहू / मोनिका / 04 अप्रैल 2026/ 1.10