क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। इंटरनेशनल क्लब लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल 3233 सी की बीओडी मीटिंग 1 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें 2026-27 के लिए नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रीता राजगीर को पुन: अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया, वहीं दीप्ति साहू को सचिव और ज्योति नामदेव को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। बैठक में मेम्बरशिप ग्रोथ, मई-जून की सेवा गतिविधियां, रीजन कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट उपस्थिति, क्लब प्रोजेक्ट एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक 3233 सी के जीएलटी कोऑर्डिनेटर एमजीएफ आशीष अग्रवाल और रीजन सचिव अर्चना तिवारी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों जैसे डॉ. सुरभि राजगीर, डॉ. सविता पांडे, सुनीता विश्वकर्मा, ज्योति सिंगरौल, निशा सक्सेना सहित कई सदस्य मौजूद रहे। आशीष अग्रवाल ने सभी को लायन पिन से सम्मानित किया, जबकि अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। अंत में आशीष अग्रवाल और अर्चना तिवारी ने मार्गदर्शन दिया और अध्यक्ष ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बैठक संपन्न की। इस बैठक ने क्लब की गतिविधियों और नेतृत्व को नई दिशा देने का संदेश दिया। मनोज राज 04 अप्रैल 2026