क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


- दुर्गा प्रसाद चौधरी प्रदेश महासचिव बसंत लाल गौतम जिला एवं डा दिनेश चौधरी शहर अध्यक्ष बने मीरजापुर (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा तनुज पुनिया ने मीरजापुर जिले से तीन एससी डिपार्टमेंट के नेताओं को पदाधिकारी नियुक्त किया है। डा पुनिया के हवाले से कहा गया है कि एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के संस्तुति के आधार पर यूपी रोडवेज के सेवानिवृत्त लीगल आफिसर एवं पेट्रोलियम ब्यापारी एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी को प्रदेश महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट बसंत लाल गौतम पूर्व ग्राम प्रधान को जिला अध्यक्ष जबकि डा दिनेश चौधरी को शहर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट का अध्यक्ष बनाया गया है। उधर तीनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया है। तीनों पदाधिकारियों के मनोनयन से जिले में एससी डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी। इन लोगों के मनोनयन पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक, जिला उपाध्यक्ष गुलाब चंद पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर पाण्डेय एवं ई कृष्ण गोपाल चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजधर दूबे, पीसीसी सदस्य छोटे खान, पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, संतोष यादव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, डा शहाबुद्दीन, जिला सचिव दुर्गेश पाण्डेय, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय,छानबे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, हलिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनीष दूबे, रितेश मिश्र, मिथिलेश कुमार मिश्र, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रोमेश रंजन दूबे, आदि पदाधिकारियों ने बधाईयां दी है। - शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव/ 4 अप्रैल /2026