रामगढ़(ईएमएस)।झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव का शनिवार को बोंगाबर स्थित जेपी रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने रांची के कार्निवाल बाईपास रोड में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में होने वाला अभिनंदन समारोह भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।मंत्री ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय को देश के युवाओं की सोच का प्रतीक बताया।वंशवाद के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह वंशवाद नहीं, बल्कि क्षमता और योग्यता का सम्मान है।जो व्यक्ति योग्य और कार्य करने में सक्षम होता है, जिम्मेदारी उसी को सौंपी जाती है।कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव ललन यादव, प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, युवा जिला अध्यक्ष रामगढ़ सुधीर कुमार, जिला सचिव परमेश्वर गोप, मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू यादव, दुलमी प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन महतो, सुनील यादव, दिलीप यादव, राजेंद्र यादव, मंटू यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/04अप्रैल/26