नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली के हुमायूं रोड पर रविवार को एक डीटीसी बस चालक ने ऑटो चालक मंटू महतो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो कई बार पलटा और मंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नई दिल्ली जिले के हुमायूं रोड पर रविवार को एक डीटीसी बस ड्राइवर ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो ने दो से तीन बार पलटी खाई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक की पहचान मंटू महतो के रूप में हुई है। वहीं, तुगलक रोड पुलिस ने आरोपी डीटीसी बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026