04-Apr-2026


सरायकेला(ईएमएस)।झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने सरायकेला व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने न्यायलय में आधारभूत संरचना से लेकर अन्य जानकारी हासिल किया।न्यायालय पहुचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामशंकर सिंह द्वारा गुलदस्ता दे कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया।मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, ई-कोर्ट सुविधाओं और रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया। जिले के दौरे पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहाँ उप विकास आयुक्त रीना हाँसदा और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्य न्यायधीश से मिला और सरायकेला कोर्ट भवन को शहर से सात किमी दूर स्थान्तरित नही करने का आग्रह किया। अधिवक्ताओं ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सरायकेला शहर में रोजगार का अभाव है कई परिवार यहां पर ठेला खोमचा दुकान लगा कर अपना भरण पोषण करते हैं। इसके अलावे वहां स्थान्तरित होने से वकीलों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने अधिकताओ के आग्रह पर न्यायिक प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाए रखने की बात कही। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह, जिला जज, न्यायिक दंडाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/04अप्रैल/26