धनबाद(ईएमएस)।देश में नवाचार और शोध को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंवेंटिव के चौथे संस्करण का आयोजन 6 और 7 अप्रैल को आईआईटी (आइएसएम) धनबाद में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत की रिसर्च से इम्पैक्ट यात्रा को गति देना और भारत इनोवेंट्स के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करना है।यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम पांच प्रमुख आईआईटी संस्थानों- आईआईटी बीएचयू, आईआईटी (आइएसएम) धनबाद, आईआईटी पटना, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी भुवनेश्वर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मेजबानी आईआईटी (आईएसएम) धनबाद कर रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन सभी आईआईटी को अलग-अलग थीम दी गई है, जिन पर उनके शोधकर्ता अपने-अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और रिसर्च का लाइव डेमोंस्ट्रेशन 6 अप्रैल से प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कई उभरते हुए स्टार्टअप्स भी इस आयोजन में भाग लेंगे और अपने नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे।इंवेंटिव 2026 नवाचारों के प्रदर्शन का एक बड़ा मंच है, जहां रिसर्च और इंडस्ट्री के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे में किया जा चुका है। इस कार्यक्रम से निकलने वाले सफल स्टार्टअप्स को फ्रांस में अपने प्रोजेक्ट्स का डेमोंस्ट्रेशन देने का अवसर मिलेगा, जहां वेंचर कैपिटलिस्ट्स और स्टार्टअप्स के बीच मैचमेकिंग भी कराई जाएगी। इस पहल का एक हिस्सा भारत में आयोजित किया जा चुका है और आगे अब इसका दूसरा हिस्सा फ्रांस में आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन को भारत इनोवेंट्स पहल से जोड़ा गया है, जिसकी प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से मिली है। इंवेंटिव के तहत उभरने वाले नवाचार आगे चलकर भारत इनोवेंट्स” में शामिल किए जाएंगे।आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने इस आयोजन के लिए पांच प्रमुख फोकस एरिया निर्धारित किए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मटेरियल साइंस, हेल्थकेयर, आर्ट साइंस और सेमीकंडक्टर शामिल हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में देश के 23 आईआईटी में से अब तक 15 संस्थानों ने अपनी भागीदारी की स्वीकृति दे दी है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली बनने जा रहा है। कर्मवीर सिंह/04अप्रैल/26