ग्वालियर (ईएमएस)। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के ग्वालियर जिला उपाध्यक्ष कॉम रमेश सविता एवं कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर बताया किआज ग्वालियर जिले मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की बैठक ग्वालियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न हुई जिसमें उपस्थित आंगनबाड़ी बहनों को म प्र प्रांतीय महासचिव कॉमरेड विभा पाण्डेय ने उनके हक और अधिकार की जानकारी दी , कि किस तरह आंगनबाड़ी बहनों का सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के न्यायिक अधिकार न दिए जाने एवं शोषण के खिलाफ एटक यूनियन ने तीन दिन का महापड़ाव जंतर मंतर दिल्ली मे तय किया जिसमे 22 अप्रैल को ग्वालियर से अधिक से अधिक आंगनवाड़ी बहनों को भाग लेने का आह्वान किया। कॉमरेड विभा पांडे ने आंगनबाड़ी बहनों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 मे राज्य सरकार द्वारा 1500/- काट कर कम भुगतान किया गया। जिसके खिलाफ हमारी एटक यूनियन ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वर्षों की लड़ाई के बाद जीत हासिल की। वर्तमान में एटक यूनियन ने हाईकोर्ट मे याचिका दायर कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों को 26000/- न्यूनतम बेतन के लिए याचिका दायर कर दिया है जिसमें पूर्ण सफलता की उम्मीद है भविष्य में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों को अपने संगठन को मजबूत करना आवश्यक है जिससे आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।ये सारी जानकारी देते हुए 22 अप्रैल को दिल्ली हड़ताल मे शामिल होने के लिए सबको प्रोत्साहित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों की मीटिंग मे 11 सदस्यीय कमेटी निर्वाचित हुई जिसमे श्रीमती पुष्पलता जिला संयोजक चुनी गई।कमेटी के सदस्य ऊषा सिकरवार, विमलेश साकार, संध्या कदम ,मनोरमा, राजेश्वरी माहोर, नीतू मिश्रा , चन्द्रमुखी मिन्डिया, सुरभी राजपूत , नेहा शर्मा , रमा मिश्रा निर्वाचित हुई।