राष्ट्रीय
04-Apr-2026


नांदेड़(ईएमएस)। महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के एक पॉश इलाके में आधी रात को दो गैंग के बीच हुई खूनी भिड़ंत में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। साई लाला और सदा गैंग के बीच पुरानी रंजिश के चलते तलवारों और खंजरों से हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि के थे। नांदेड़ के डी-मार्ट परिसर के पास स्थित कैनॉल रोड अचानक उस समय जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब साई लाला गैंग और सदा गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो इस रात हिंसक टकराव में बदल गई। विनोद उपाध्याय / 04 अप्रैल, 2026