नई दिल्ली (ईएमएस)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर प्री-पोल सर्वे में सत्ताधारी डीएमके गठबंधन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतता दिख रहा है। लोक पोल एजेंसी द्वारा किए गए एक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि मुख्यमंत्री एम।के। स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन 234 सीटों में से 181-189 सीटें हासिल करेगा, जिसमें उसका वोट शेयर 40 प्रतिशत होगा। 1 मार्च से 1 अप्रैल के बीच किए गए इस सर्वे के अनुसार, विपक्षी एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के 38 से 42 सीटें जीतने का अनुमान है, जिसमें उसका वोट शेयर 29% रहेगा। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके), जो पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है, 23.9% वोट शेयर के साथ 8-10 सीटें हासिल कर सकती है। एनटीके और अन्य पार्टियों का कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। उनके वोट शेयर 4.9% और 2.1% रहने का अनुमान है। सुबोध/०४-०४-२०२६