खेल
लीमा (ईएमएस)। पेरू के लीमा में एलेजांद्रो विलानुएवा स्टेडियम में भगदड़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। फुटबॉल क्लब एलियांज़ा लीमा के अनुसार होम टीम एलियांज़ा लीमा और स्थानीय प्रतिद्वंद्वी यूनिवर्सिटेरियो डी डेपोर्टेस के बीच डर्बी मैच से एक दिन पहले, शुक्रवार को सैकड़ों प्रशंसक स्टेडियम के आसपास झंडा लहराने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान भगदड़ मच गयी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि स्टेडियम की दीवार के कुछ हिस्से गिर गए थे, लेकिन एलियांज़ा लीमा ने कहा कि कोई संरचनात्मक विफलता नहीं हुई थी, जैसा कि एक फायर अधिकारी ने कहा। क्लब ने हताहतों के लिए संवेदना व्यक्त की है। सुबोध/०४-०४-२०२६