खेल
04-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। आईपीएल के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 211 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए, जिसमें ध्रुव जुरेल (75) और यशस्वी जायसवाल (55) ने शानदार अर्धशतक जमाए।कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने जीटी के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के की मदद से टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी बल्लेबाजी ने राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 38 गेंदों में 70 रनों की तूफानी साझेदारी देखने को मिली। सुबोध/०४-०४-२०२६