इन्दौर (ईएमएस) विगत दिनों एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में पेंटिंग के दौरान ऊंचाई से गिरे पेंटर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बिजासन रोड स्थित पर मिश्रा परिसर में पुताई का कार्य ठेकेदार संजीव अहिरवार उर्फ संजीन निवासी सुंदर नगर ने लिया था। कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरे पेंटर अनिल के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में जांच की तो पाया कि बगैर किसी सुरक्षा इंतजाम के ठेकेदार अपने मजदूरों से कार्य करवा रहा था। सुरक्षा की अनदेखी पर उक्त हादसा हुआ और अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार पर केस दर्ज किया है। आनंद पुरोहित/ 04 अप्रैल 2026