04-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) होली के दिन हुए विवाद में बदमाशों ने कल देर रात एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।‌ परिजन डायल 112 को सूचना दे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के अनिल नगर की है। और घायल युवक का नाम परविंदर सिंह पिता विजेंद्र सिंह उम्र पच्चीस साल है। मामले की जानकारी मिलते ही एडीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी पराग सैनी, टीआई सीके पटेल और खुफिया टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घायल युवक का आरोपियों से होली के दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत एमआईजी थाने में दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आनंद पुरोहित/ 04 अप्रैल 2026