राष्ट्रीय
04-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। नए अकैडमिक सेशन से साइंस और मैथ्स की पढ़ाई में बदलाव होने वाला है. ये बदलाव सिर्फ 9वीं क्लास में होगा. मैथ्स और साइंस की पढ़ाई दो स्तर में होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. नए करिकुलम के तहत अब छात्रों को मैथ्स और साइंस दो स्तर (लेवल) पर पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा. नए नियम के अनुसार, सभी छात्रों को मैथ्स और साइंस का एक कॉमन (स्टैंडर्ड) सिलेबस पढ़ना होगा और इसके लिए 80 अंकों की परीक्षा देनी होगी. इसके अलावा, जो छात्र इन विषयों को गहराई से पढ़ना चाहते हैं, वे एडवांस्ड लेवल भी चुन सकते हैं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. सुबोध/०४-०४-२०२६