नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में किराए के कमरे से दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराए के मकान से बरामद किया गया है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। मृतकों की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया है और उनके शव पर चोट के कहीं निशान मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की कोशिश जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो भाइयों के शव कमरे से बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के शव को तुरंत कब्जे में लेते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने सभी सबूतों को एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया है। दो लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान देवेंद्र निवासी मोहन गार्डन और दूसरे की पहचान अमित कुमार निवासी जेजे कॉलोनी अस्पताल उत्तम नगर के रूप में की गई है। देर रात दिल्ली के प्रीत विहार में एक क्लब के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां एक 21 साल के युवक को गोली लग गई। उसे आनन-फानन में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान समीर के रूप में हुई है। जानकारी देते डीसीपी ने बताया कि समीर अपने दोस्तों के साथ रात में क्लब में गया हुआ था, तभी उसके एक दोस्त अहरम की क्लब आए किसी शख्स से लड़ाई हो गई। इस विवाद में आरोपी ने गोली चली दी, जो कि समीर के घुटने में जा लगी। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। आरोपी को धरपकड़ के प्रयास जारी है। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/ अप्रैल /2026