राज्य
05-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) टंट्या मामा भील चौराहे (पूर्व में भंवरकुआं चौराहे) पर राष्ट्र एवं धर्म के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांति जननायक टंट्या मामा भील का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एकत्रित जनसमूह द्वारा टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया। - आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026