राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय के एक अप्रैल से शतप्रतिशत उर्वरक का विक्रय ई-विकास प्रणाली के माध्यम से करने के दिये गये निर्देशानुसार जिले के समस्त उर्वरक विकेताओं की शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप संचालक कृषि डॉ. एस के निगम ने जिले के सभी उर्वरक विकेताओं को उर्वरक का शत प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-विकास प्रणाली से उर्वरक विक्रय नहीं करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। - सुनील साहू / शहबाज / 05 अप्रैल 2026/ 07.00