क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय आइटीआइ चौराहा स्थित कल्याणकारी हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिनी अनुष्ठान का समापन हुआ। इसमें दिव्यांग बच्चों ने राम नाम का जाप कर पवन पुत्र का पूजन किया। मोहन सेंगर व विजय अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन करने के साथ ही वर्षभर सेवा गतिविधियां चलाई जाती हैं। इस मौके पर श्याम तिवारी, प्रवीण भार्गव, भारत सिंह राजपूत, सोनू निमाड़े, भूरा गुर्जर, किशोर चौकसे आदि मौजूद रहे। - आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026