क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) टीवी एक्टर राहुल व पूर्व मिसेज यूनिवर्स डॉ. निकिता कुशवाह के विशेष आतिथ्य में इंदौर मॉम्स विमेंस ग्रुप (इनमो) द्वारा आयोजित रांगोली अवार्ड समारोह में श अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली शहर की महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो घर से ही काम करते हुए अपने छोटे-छोटे बिजनेस को आगे बढ़ा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही परिवार की जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज की प्रगति में संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से भरे कार्य करते समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक कोमल जोशी ने किया। - आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026