05-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक हादसे में खेलते खेलते दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम पायल पिता मोहन पिपलोदे है और वह सतवास के पास करखेड़ा गांव के पास मूल रूप से रहने वाले अपने माता-पिता के साथ करीब नौ दिन पहले ही इन्दौर आईं थीं क्योंकि उसके पिता की इन्दौर की एक फैक्ट्री में नौकरी लगी थी। पायल की नौ साल की एक बहन और पांच साल का भाई भी है जो गांव में ही दादा-दादी के पास रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026