क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) बावड़ी वाले हनुमानजी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर बाणगंगा में हनुमान जन्मोत्सव पर फूल बंगला सजा 56 भोग लगाकर महाआरती की गई। आयोजन प्रमुख नीलम दुबे ने बताया कि त्रिविध्या गोशाला सेवा समिति द्वारा महोत्सव में बावड़ी वाले हनुमानजी का विशेष श्रृंगार कर अनेक किस्म के फूलों से निर्मित फूल बंगला सजाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र रघुवंशी, पद्माकर भोजने,जगदीश दवे, सतीश दुबे, प्रकाश सवरे, दीपक श्रीवास्तव, संजय राठौड़, महेश सलवानी, राकेश सेन, पंकज चौबे, अनुज तोमर, आकाश चौरसिया, लीला यादव, रंजना वैष्णव, चंदा भदौरिया, मयूरी शर्मा, मधु शर्मा, मंजू कुशवाहा, ऋतु श्रीवास्तव, प्रज्ञा चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे वहीं हजारों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की। - आनंद पुरोहित/ 05 अप्रैल 2026