राज्य
05-Apr-2026
...


वडोदरा (ईएमएस)| शहर में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वडोदरा महानगरपालिका के वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भरत माली विवादों में घिर गए हैं। उनकी मालिकाना हक वाली एक ढाबे से पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। फतेगंज पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारते हुए करीब 3,600 रुपये कीमत की 18 लीटर देशी शराब जब्त की। जांच के दौरान सामने आया कि यह ढाबा दिनेश तेजाभाई देवीपूजक और लखन रधुभाई दसाडिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामला तूल पकड़ने पर आप उम्मीदवार भरत माली ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ढाबा उनकी संपत्ति जरूर है, लेकिन उन्होंने इसे किराए पर दे रखा है। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने पुलिस को रेंट एग्रीमेंट भी सौंपा है। फिलहाल फतेगंज पुलिस ने अवैध शराब के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में उम्मीदवार की कितनी संलिप्तता है। - सतीश/05 अप्रैल