क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल जुआ का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी लग्जरी गाडिय़ों-बीएमडब्ल्यू, थार और क्रेटा में सवार होकर स्मार्ट रोड, नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस पहुंचे और जुआ खेलने लगे। पुलिस ने मौके पर 9 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई में 84,400 रुपए नगद, 13 मोबाइल और चार महंगी गाडिय़ां जब्त की गईं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जुआ चल रहा है। इस पर सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सामान्य जुआरी नहीं थे, बल्कि हाई-प्रोफाइल अंदाज में लग्जरी वाहनों में पहुंचे थे। - जब्त सामग्री - नगदी रकम- 84,400 रुपए - मोबाइल-13 नग -चार पहिया वाहन- 4 नग - कुल कीमत- लगभग 45,84,400 रुपए - जब्त वाहन 1. क्रेटा- सीजी 10 बी जेड 9995 2. ग्लांजा-सीजी 10 सीडी 5550 3. बीएमडब्ल्यू एक्स1- डीडी 018888 4. थार- सीजी 10 ए जेड 0015 - गिरफ्तार आरोपी 1. चंद्र प्रकाश पाण्डेय 43 वर्ष साकिन स्वर्णिम ऐरा, मकान नंबर 26 सरकंडा मो. 9713496811 2. सागर मंगेशकर 30 वर्ष , निवासी मंगला गजमोहिनी परिसर मकान नंबर 226 मो. 7000765226 3. नितेश चंद शर्मा 45 वर्ष , निवासी आसमा सिटी फेज 2 मो. 9826681581 4. दुर्गेश सारथी 32 वर्ष , निवासी जरहाभाठा मिनी बस्ती मो. 7987550226 5. अखिलेश त्रिवेदी 52 वर्ष , निवासी नेहरू नगर सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड बिलासपुर मो. 7987550772 6. अमन धर 28 वर्ष , निवासी डबरीपारा बिलासपुर मो. 9098271431 7. आशीष खूंटे 27 वर्ष , निवासी कस्तूरबा नगर बिलासपुर मो. 8599999626 8. रोशन सोनी 31 वर्ष , निवासी उसलापुर ओवरब्रिज के पास मो. 8962409491 9. सृजन शर्मा 27 वर्ष , निवासी सिटी मॉल के पास मो. 9131600474 - मनोज राज/05 अप्रैल 2026