क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छठ घाट तोरखा में कुंडिया लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं महोत्सव का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ हुआ।कलश यात्रा शाम 5 बजे से बुधवारी जगन्नाथ मंदिर से निकली।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाए और बच्चे शामिल हुए। 12 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर तोरवा होते हुए छठ घाट पहुंची। सुबह यज्ञ, दोपहर में कथा: दिनभर गूंजेगा धर्म और ज्ञान आयोजन समिति के अनिता तिवरी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा प्रवचन होंगे, जिसमें कथा व्यास पं. मुरारी मोहन पाण्डेय द्वारा विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। कथा में सुनाए जाएंगे कपिल, ध्रुव से लेकर कृष्ण-राम के प्रसंग महोत्सव के दौरान अलग-अलग दिनों में कपिल आख्यान, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम और श्रीकृष्ण लीला जैसे प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा। इसके साथ ही कंस वध, रुक्मिणी मंगल और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंग भी कथा का हिस्सा होंगे। हर वर्ग के लिए मंच तैयार महोत्सव में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगोली, भजन, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, गीता श्लोक, कथा-कहानी, कविता पाठ, चित्रकला और भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महिला और पुरुष गायन के साथ नाटक प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिसमें सभी वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। - मनोज राज 05 अप्रैल 2026